कहा जाता है समुद्र space से भी ज्यादा रहस्यमयी है पृथ्वी का लगभग 70% हिस्से में पानी है पृथ्वी में धरती से कहीं अधिक जगह पानी ने घेर रखी है | पानी का यह हिस्सा नदियों ओर समुद्र के रूप में है | 

समुद्र जो इतने विशाल और गहरे हैं कि हम आज तक इसका 5% भी नहीं जान पाए | इसमें आई दिन नई-नई घटनाएं होती रहती हैं लेकिन हाल ही में फरवरी 2025 के अंत में हमें समुद्र से जुडी हुई बहुत सी अनोखी घटनाएँ देखने को मिली जो बेहद ही चौंकाने वाली हैं |

दरअसल कुछ दिनों से गहरे समुद्र में रहने वाले जीव अचानक से समुद्र की गहराइयों से निकल कर किनारे आ रहे हैं जो बहुत ही असामान्य घटनाएँ हैं |

ओरफिश 

ये फिश समुद्र तट के लगभग 1000मी० से नीचे ही रहती है कभी समुद्र तट पर नहीं आती है जो आमतौर पर ओरफिश की इस प्रजाति की मछली समुद्र के बाहर नहीं देखा जाता है | ये गहरे समुद्र में रहती हैं | माना जाता है कि जब भी ये मछली समुद्र से बाहर आती हैं तो कुछ न कुछ बुरा होता है | इस प्रजाति की मछली को 2011 में जापान में देखा गया था जिसके बाद जापान में भयानक सुनामी आई थी | और अब इस मछली को मेक्सिकन तट पर देखा गया है | मेक्सिकन कोस्ट पर ओरेफिश को देखा जाना क्या कोई बड़े संकट का मेसेज है या यह मात्र संयोग है |


एंगुलर फिश

एंगलरफिश समुद्र की अंधेरी गहराई में रहने वाले भयानक जीव हैं। उनके पास एक “मछली पकड़ने वाली छड़ी” होती है, जिसके सिरे पर एक चमकदार चमक होती है, जिसका इस्तेमाल शिकार को अपनी ओर आकर्षित करती है | इसकी शारीरिक बनावट समुद्र की गहराइयों में रहने के लिए ही बनी है लेकिन इसे भी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के  समुद्र के तट पर देखा गया जो की सामान्य बात नहीं है |

 

बहुत सी मछलियों का एक साथ बाहर आना

हाल ही में केरल और ओड़िशा के एक समुद्री तट पर हजारों मछिलयां अचानक बाहर आने लगी जो एक सामान्य घटना नहीं है | इतनी सारी मछलियों का एक साथ बाहर आना कोई आने वाले खतरे का संकेत हो सकता है जो समुद्र के अन्दर से आ रहा है |


एक साथ पाई गई 157 मृत व्हेल्स

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के तट पर 157 से अधिक व्हेलों का एक झुंड बाहर आ गया, जिससे इन व्हेलों की मौके पर ही मौत हो गई।  ये व्हेल उत्तर-पश्चिमी तट पर आर्थर नदी के पास एक समुद्र तट पर थीं। इतनी सारी व्हेलों का एक साथ समुद्र के तट पर आना भी कुछ डरावना सा है | मानो समुद्र के अन्दर कुछ बहुत ही खतरनाक चीज़ है जिससे से मछलियाँ समुद्र के अंदर नहीं रहना चाह रही |

इन सभी मछलियों का अजीब व्यव्हार चिंतित करने वाला है इससे ऐसा लगता है मानो समुद्र के अन्दर कुछ भयानक घटना हो रही है या होने वाली है |

एक साथ बाहर निकले लाखों कछुए 

ओडिशा में भी एक बहुत ही अनोखी घटना हुई।  वह पर अचानक से समुद्र तट से बाहर निकल आने लगे। धीरे धीरे वहां पर लाखों की संख्या में कछुए इकट्ठा हो गए।